फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   धारानौला में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार

धारानौला में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
धारानौला में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार
अल्मोड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की एसओजी टीम ने धारनौला में गत रात एक रेस्टोरेंट में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 82,250 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओजी की टीम को सूचना मिली की सोमवार रात धारानौला में रॉयल फूड रेस्टोरेंट धारानौला में जुआ चल रही है।

पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से मोहन सिंह भंडारी, हरीश सिंह उर्फ रोहित, आनंद सिंह, संजय साह, मनोज बिष्ट, ऊ डिगर सिंह, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, पान सिंह राणा, मयंक तिवारी, रवि कुमाज को दबोच लिया। ताश के पत्तों के साथ ही पुलिस ने मौके पर 82,250 रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दल में निरीक्षक हरेंद्र सिंह चौधरी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, त्रिलोक सिंह, हेमंत कुमार, एसओजी उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत, कांस्टेबल युगल किशोर, नारायण राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed