{"_id":"5a2ad07d4f1c1b8e698c0971","slug":"151512755325-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बिछाने वाली दून की कंपनी पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबल बिछाने वाली दून की कंपनी पर एफआईआर
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने टेली कम्यूनिकेशन कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड देहरादून पर राष्ट्रीय राजमार्ग लोअर माल रोड पर केबल बिछाने के लिए बेतरतीब सड़क खोदे जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि खुदाई से मिट्टी के सड़क पर फैलने से मार्ग काफी संकरा हो गया है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को पांडेखोला में बोलेरो दुर्घटना हुई। दुर्घटना के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 338, 304 (ए) में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि केबल बिछाने के लिए देहरादून की कंपनी की ओर से मनमानी और लापरवाहीपूर्वक सड़क को खोदा जा रहा है और खोदी गई मिट्टी सड़क पर डाली जा रही है।
विज्ञापन
इस कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। इसके चलते गत दिवस खूंट धासम से अल्मोड़ा आ रही बोलेरो (यूके 01 टीए 1732) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए थे।
उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी केबल बिछाने के लिए सड़क तो खोदे जा रही है, लेकिन गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा है। यह कंपनी को लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने डीएम को दिए एक अन्य पत्र में कहा है कि यदि संबंधित कंपनी, ठेकेदार और विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो शनिवार नौ दिसंबर को दिन में 12 बजे से लोअर माल रोड पर चक्काजाम किया जाएगा।
इधर, एसआई संतोष कुमार देवरानी का कहना है कि कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।