{"_id":"5b634fef4f1c1b61508b6b76","slug":"141533235183-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकान में दिन दहाड़े चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट की दुकान में दिन दहाड़े चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में धार की तूनी के पास स्थित मीट कारोबारी की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। कारोबारी का कहना है कि दुकान में रखे एक लाख रुपये चोरी हो गये। दुकान में लगा सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
धार की तूनी के पास मीट के कारोबारी करीम ने पुलिस को दी गई सूचना में आरोप लगाया है कि दिन के वक्त वह दुकान में नहीं था। इसी दौरान उसकी दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये पर चोरी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान में लगा सीसीटीवी खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान से बाजार की ओर भागता दिखाई पड़ रहा है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध की खोज की जा रही है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।