फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चोरों का सटेड़ गांव में कई घरों पर धावा, लाखों के जेवरात चुराए

चोरों का सटेड़ गांव में कई घरों पर धावा, लाखों के जेवरात चुराए

Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों का सटेड़ गांव में कई घरों पर धावा, लाखों के जेवरात चुराए
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के चचरोटी पटवारी क्षेत्र के अंतर्गत सटेड़ गांव में चोरों ने बुधवार रात आधा दर्जन घरों के ताले तोड़ डाले और एक घर से लाखों के जेवरात चुरा लिए। चोर गांव के देवी मंदिर से दानपात्र से चढ़ावा भी ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात चोर गांव में घुस आए। चोरों ने जय सिंह के घर पर धावा बोला। उस वक्त जय सिंह की पत्नी भागुली देवी अपने पोते के साथ दूसरे कमरे में सोई थी, जबकि बहू रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन


चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा लिए। राजस्व पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चोर सोने की एक नथ, एक जोड़ी कान के झुमके, दो मांग टीके, दो जोड़ी पायल आदि जेवरात आदि लेकर भाग गए। चोरों ने विजय सिंह, सरोप सिंह, दुर्गा देवी के बंद घरों के ताले भी तोड़ डाले। इन घरों में कोई नहीं था। इन घरों से कितना सामान गया है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के मुताबिक चोर गांव में देवी मंदिर से दानपात्र में रखा चढ़ावा भी ले गए। क्षेत्र के लोगों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस में दर्ज करा दी है। लोगों ने चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने गांव में आने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने की मांग की है। इधर राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed