{"_id":"5b6351e64f1c1b05468b5904","slug":"131533235686-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी की नहीं मिली मेडिकल रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग किशोरी की नहीं मिली मेडिकल रिपोर्ट
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत एक गांव की निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने गत दिवस किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया था, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
मालूम हो कि किशोरी अपने मामा के यहां रहती है। मामा ने सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि गांव का युवक जगदीश राम (25) पुत्र गोविंद राम उसकी भांजी को 28 जुलाई की रात बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया। किशोरी अगली सुबह घर लौटी। मामा की प्राथमिकी पर सोमेश्वर थाना पुलिस ने धारा 362, 363 ने मामला दर्ज कर लिया है।
सोमेश्वर पुलिस बुधवार को किशोरी को लेकर अल्मोड़ा गई और मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद किशोरी के मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान कराए गए। किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच कर रहे ताकुला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।