{"_id":"596104a64f1c1b0f4b8b4578","slug":"101499530406-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से तस्करी कर लायी जा रही 23 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ से तस्करी कर लायी जा रही 23 पेटी शराब बरामद
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने तस्करी करके चंडीगढ़ से चौखुटिया ले जाई जा रही 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना भतरौंजखान क्षेत्र के अंतर्गत सिंगौड़ीनाला, मोहान पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से यह अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने भतरौंजखान थाने में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एसेंट कार संख्या यूपी-32 एआर- 8562 की तलाशी ली। पुलिस ने वाहन से 23 पेटी (1104 पौवे) अवैध अंग्रेजी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की। पुलिस ने शराब ले जा रहे वाहन के चालक भोलेंद्र सिंह उर्फ भोला निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद के खिलाफ भतरौंजखान थाने में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक अवैध शराब को चंडीगढ़ से चौखुटिया ले जा रहा था। शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी, सत्यप्रकाश, आरक्षी मनमोहन सिंह, मो. साहिद शामिल हैं।