{"_id":"5947a96b4f1c1bc90d8b486c","slug":"101497868651-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सराईखेत रोड के कटपतिया में पैदल जा रहे एक व्यक्ति से दो कट्टों में 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने शराब के अवैध धंधे के खिलाफ मौलेखाल क्षेत्र में अभियान चला रखा है। रविवार की देर शाम पुलिस ने सराईखेत रोड के कटपतिया में एक व्यक्ति को जाते हुए देखा और उसकी तलाशी ली। एसओ जय प्रकाश ने बताया कि कुंदन सिंह निवासी पूनाकोट से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब की बोतलों को कट्टों में छुपाकर ले जा रहा था। क्षेत्र में लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। शराब पकड़ने वाली टीम में एसओ जयप्रकाश, दरोगा दिलबर सिंह, सिपाही लोकेश कुमार, श्यामसुंदर आदि शामिल थे।