फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime with Woman in sult

Almora News: महिला से तीन महीने तक हैवानियत करता रहा पति

Sat, 27 May 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 27 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crime with Woman in sult
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में एक पति महिला के साथ हैवानियत करता रहा। महिला पिछले तीन माह से चुपचाप सहती रही और उसे अधमरा तक कर दिया गया। महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर तक रेफर करना पड़ गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महिला के मां-बाप के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम काली मौलेखाल सल्ट निवासी शंकरदत्त मठपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 2007 में बेटी संतोषी की विवाह शांतिकुंज गली नंबर 2, इंद्रा कॉलोनी रामनगर पूरन चंद्र ध्यानी पुत्र स्व. माधवानंद ध्यानी से किया था। शादी के बाद दो बेटे हुए। एक बेटे की 2016 मौत हो गई और दूसरा बेटा निखिल ध्यानी अपने नाना के साथ गांव में रहता है। बताया कि वह 22 मई को निजी कार्य से रामनगर बाजार आए थे। रामनगर आने पर वह बेटी के मकान पर पहुंचे तो देखा मकान पर बाहर से कुंडी लगी हुई है। दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी बेसुध पड़ी थी। उसका मुंह सूजा हुआ था और सिर से बदबू आ रही थी। बाल हटाकर देखा तो सिर कई जगह से फटा हुआ और घाव सड़ रहा था। महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में महिला ने बताया कि उसका पति तीन महीने से जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार व डंडे से वार करता था। रोजाना पीटकर दरवाजे की कुंडी लगाकर चला जाता और शाम को आता। पिछले तीन माह से वह रोजाना इसी तरह उसके साथ हैवानियत करता था।
विज्ञापन


इलाज के इधर-उधर भटकना पड़ रहा
पीड़िता के पिता शंकर दत्त मठपाल ने बताया कि बेटी को रामनगर से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। एक दिन इलाज के बाद बेस अस्पताल में भेज दिया। वहां से फिर सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। सिटी स्कैन सहित अन्य टेस्ट करा दिए हैं, अब हालत पहले से बेहतर है। अब डॉक्टरों ने घर ले जाने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने का आदी है आरोपी
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसका दामाद शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में वह मारपीट करता था। आरोप लगाया कि 2016 में उसी ने अपने तीन वर्षीय बेटे को पटककर मार दिया था। बेटे का कसूर इतना था कि उसने आंगन में शौच कर दिया था। यह देखकर वह दूसरे नवासे निखिल को लेकर पहाड़ चले गए।


आरोपी को पकड़कर पुलिस ने भेजा जेल
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के साथ हैवानियत करने पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पूरन चंद्र ध्यानी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed