फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: शौचालय कर्मी से मारपीट

Mon, 19 Aug 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। नशे में धुत एक व्यक्ति ने नगरपालिका के पास स्थित शौचालय में तैनात एक कर्मचारी से मारपीट कर दी। पीड़ित कर्मचारी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एक व्यक्ति नगरपालिका के पास स्थित शौचालय में शौच करने गया। इस दौरान शौचालय में मौजूद भ्यारखोला निवासी महेश कुमार से उसकी खुले पैसों को लेकर बहस हो गई। थोड़ी ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति नशे में धुत्त था उसने कर्मचारी महेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद दूसरे कर्मचारी चेतन कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की गई। घटना के दौरान दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काेतवाली ले गई। कुछ देर बाद सफाई कर्मचारी भी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि मेडिकल की कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed