फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: अभद्रता और मारपीट का आरोप

Thu, 01 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। नगर निगम के बाड़ीबगीचा क्षेत्र के लोगों ने एक व्यक्ति पर रास्ते पर अवैध कब्जा करने, अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गुस्साए लोगों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।बृहस्पतिवार को बाड़ीबगीचा के लोगों ने नगर निगम मेयर अजय वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आने वाले बाड़ीबगीचा क्षेत्र में एक व्यक्ति अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा है। अवैध निर्माण के चलते रास्ता भी दिखना तक बंद हो गया है। उसने लोगों के घरों को आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है। उन्होंने जल्द संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में हरदयाल सिंह, महेश चंद्र, सुमित साह, दीपक टम्टा, हरीश लाल, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed