फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime news in district.

Almora News: अल्मोड़ा अर्बन बैंक के सीईओ पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

Sat, 22 Jun 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 22 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सीईओ पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने सीईओ सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी लामाचौड़, पूरनपुर नैनवाल निवासी विपिन चंद्र पांडे ने तहरीर सौंपी है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ निबंधक कार्यालय सहकारी समिति उत्तराखंड और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद बैंक सीईओ पीसी तिवारी की ओर से सुलह समझौते के लिए कई बार अपने एजेंटों के माध्यम से प्रस्ताव भेजे जो उन्होंने नहीं माने और उन्हें धमकी दी गई। आरोप है कि इस दौरान सीईओ तिवारी ने हल्द्वानी में घटना को दर्शाते हुए उनके खिलाफ अपने क्षेत्र के न्यायालय में मानहानि का वाद दायर कर दिया। जांच को रुकवाने का दबाव बनाने के लिए उन्होंने न्यायालय में स्वयं के अस्वस्थ होने का झूठा प्रार्थना पत्र दिया, जबकि वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। आरोपी तिवारी ने जांच अधिकारी रोहित चंद्र दुमका और सहयोगी चंद्र प्रकाश के साथ साजिश रच कर उन्हें प्रधान कार्यालय बुलाया। पांच फरवरी को वह प्रधान कार्यालय पहुंचे तो यहां आरोपियों और बैंक कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह बमुश्किल वहां से निकले। उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि मामले में आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन



मैंने शिकायतकर्ताओं को बैंक में नहीं बुलाया। विभागीय जांच में वह यहां आया। मैंने उसे कोई धमकी नहीं दी। मुझ पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।
पीसी तिवारी, सीईओ, अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed