{"_id":"610ee3a88ebc3e76ff665dff","slug":"crime-meeting-in-almora-almora-news-hld4338167108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के सीजन में सतर्क रहें अधिकारी और कर्मचारी:एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के सीजन में सतर्क रहें अधिकारी और कर्मचारी:एसएसपी
विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी में निर्देश देते एसएसपी पंकज भट्ट।(विज्ञप्ति)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर अपराधों की समीक्षा की। गोष्ठी में थाना प्रभारियों, फायर सर्विस, एसडीआरएफ आदि प्रभारियों की समस्याओं की जानकारी ली।
एसएसपी ने अधिकारियों से किसी भी कर्मी का अवकाश न रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद अपराध नियंत्रण की समीक्षा हुई। इसमें थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं, अभियोगों, शिकायती प्रार्थनापत्रों और सम्मन, वारंट, नोटिस का समय पर निस्तारण करने और आपदा उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश दिए।
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी गश्त, चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, साइबर अपराध से लोगों को जागरूक कराने, यातायात नियमों का पालन करवाने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन
जुलाई में चौखुटिया में लूट का खुलासा करने पर चौखुटिया के एसओ अशोक कांडपाल और महीने में सर्वाधिक कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए दन्या के थानाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता को मैन ऑफ द मंथ चुना गया।
इस मौके पर रानीखेत सीओ तपेश कुमार चंद, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, प्रशिक्षु सीओ निहारिका सेमवाल, अभिसूचना निरीक्षक कमल कुमार पाठक, वाचक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, यातायात प्रभारी गणेश सिंह हरड़िया, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक अय्यूब अली आदि रहे।