फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket match in Ranikhet

रानीखेत में प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू 

Tue, 17 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 17 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cricket match in Ranikhet
रानीखेत में क्रिकेट मैच - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। महादेव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रानीखेत कप प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुभारंभ करते हुए ताड़ीखेत ब्रांज फैक्ट्री के उप महाप्रबंधक ललित मोहन पांडे ने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के बल पर भविष्य संवारने का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबला कपीना की टीम के नाम रहा।

विज्ञापन


यहां एनसीसी मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उद्घाटन मुकाबला कपीना और थापला की टीम के बीच हुआ। कपीना ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में थापला की टीम 123 रनों पर ढेर हो गई। निर्णायक मनीष कन्नौजिया और अंशु भगत थेे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25 हजार रुपए और चैंपियन ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन आफ द सिरीज जीतने वाले खिलाड़ी को 21 सौ रुपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक तथा विकेट कीपर को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजक मंडल में उमेश बेदी, हिमांशु रावत, प्रदीप, बबलू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed