फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket Match in Almora

Almora News: क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला ल्यूक हाउस ने जीता

Sun, 04 Jun 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 04 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Almora
स्प्रिगडेल्स स्कूल के इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम। संवाद
अल्मोड़ा। इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता ल्यूक हाउस ने जीती। स्प्रिंगडेल्स स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मैथ्यू, ल्यूक, जॉन, मार्क हाउस की चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच मैथ्यू हाउस और ल्यूक हाउस के बीच खेला गया। मैथ्यू हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। जवाब में ल्यूक हाउस ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच मार्क हाउस और जॉन हाउस के बीच खेला गया। जॉन हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में मार्क हाउस ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला ल्यूक हाउस और मार्क हाउस के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए ल्यूक हाउस ने 130 रन बनाए। जवाब में मार्क हाउस 70 रन पर आउट हो गई। ल्यूक हाउस ने फाइनल मुकाबला 60 रन से अपने नाम किया। अंपायर की भूमिका में भगत रावत, सुनील आर्यों, पंकज गिरी गोस्वामी रहे। वहां प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed