फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket Match

महादेव इलेवन भिकियासैंण ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cricket Match
भिकियासैंण में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मोहन सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित 27वीं चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी महादेव इलेवन भिकियासैंण ने अपने नाम की। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुए फाइनल में महादेव इलेवन ने सिनोड़ा एकादश को हराया। महादेव इलेवन के रघुवीर मैन ऑफ द मैच जबकि मनीष रौतेला मैन आफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सिनौड़ा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में महादेव इलेवन भिकियासैंण ने पांच विकेट खोकर 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को एक ट्राफी व 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और एक ट्राफी दी गई। मुरादाबाद के संजीव अग्रवाल ने अपने पिता लाला अमरनाथ की स्मृति में विजेता टीम को ट्राफी दी। रामअवतार अग्रवाल ने अपने पिता लालदुरमल की स्मृति में उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। नंदन सिंह मनराल ने अपने पुत्र राजू मनराल की स्मृति में मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी दी। राजू सतपोल और नरेंद्र बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गोविंद स्कोरर और बीर सिंह बिष्ट उद्घोषक रहे। वहां पर महेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, आयोजक मंडल के राज रौतेला, मोहिनी देवी, देवकी देवी, उतम जीना, राजू बिश्ट, रामू मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed