फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket in Jamradi

नवज्योति ने महादेव क्लब को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Jamradi
क्रिकिट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड के जमराड़ी में स्व. दलजीत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। रविवार को खेले गए इसके फाइनल में नवज्योति क्लब ने महादेव क्लब को दो विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। मुकाबले के बाद विजेता-उपविजेता टीमों समेत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबले में महादेव क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उसने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में नवज्योति क्लब की टीम ने अंतिम ओवर में आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें बेहतरीन 114 रन बनाने और चार विकेट लेने वाले महादेव क्लब के नीरज मेहरा मैन ऑफ द मैच रहे। राजू नेगी को मैन ऑफ द सीरीज, विजय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, लक्की नेगी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तिवारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ दस हजार नकद, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पांच हजार रुपये का इनाम दिया। दिनेश, पुष्कर सिंह अंपायर रहे। कृष्णा नेगी, राहुल साहू उद्घोषक रहे। इस मौके पर आयोजक हर्ष जड़ौत, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, भगवान सिंह नेगी, रमेश जड़ौत, महिपाल सिंह, ग्राम प्रधान रामपाल सिंह, गोविंद सिंह, दीवान सिंह, मनोज जड़ौत, नंदन सिंह, महेश सिंह, ललित मोहन भट्ट, लक्ष्मण सिंह, गोपाल राम, प्रताप सिंह, महिपाल नेगी, कृष्णा भोजक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed