फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Created an invalid road

तस्करों ने पनार में वन भूमि पर खोद डाली दो सौ मीटर अवैध सड़क

Fri, 12 May 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।  Updated Fri, 12 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Created an invalid road
अवैध रोड बनाई - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। अवैध खनन करने के लिए तस्करों ने वन विभाग की भूमि पर अल्मोड़ा-घाट मार्ग पर पनार नामक स्थान से पनार नदी कर अवैध रूप से दो सौ मीटर सड़क काट दी है। वन, राजस्व और पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। डीएम के निर्देश पर भनोली की एसडीएम ऋचा सिंह और एनएच के ईई जेएल आर्या के आज जब क्षेत्र का निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद जेसीबी लगाकर अवैध रूप से बनाई गई इस कच्ची सड़क को तोड़ा गया। हालांकि मौके पर कोई भी व्यक्ति अधिकारियों को नहीं मिला। एसडीएम ने इसे लापरवाही मानतेे हुए क्षेत्र के वन, राजस्व और पुलिस कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


पनार नदी में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने भनोली के एसडीएम ऋचा सिंह को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ऋचा सिंह और एनएच के ईई जेएल आर्य शुक्रवार दिन में अल्मोड़ा-घाट सड़क के पनार नामक स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने देखा कि इस स्थान से सड़क का पिलर और दीवार तोड़कर पनार नदी तक तस्करों ने वन विभाग की भूमि पर करीब दो सौ मीटर सड़क खोदी है।
विज्ञापन


संभावना है कि यह सड़क करीब दो माह पहले बनाई गई है। इस सड़क पर बकायदा वाहनों के टायरों के निशान पाए गए। इससे स्पष्ट है कि पनार नदी से अवैध रूप से रेता, बजरी और पत्थरों की तस्करी पिछले काफी समय से चल रही है। हालांकि अधिकारियों को मौके पर कोई भी व्यक्ति खनन करता हुआ नहीं मिला। एसडीएम ने इसे क्षेत्र के वन, पुलिस और राजस्व अधिकारियों और कार्मिकों की लापरवाही मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा है। इधर एनएच के ईई आर्य ने सड़क का पिलर और दीवार तोड़ने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ दन्यां थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। एसडीएम ऋचा सिंह ने कांडानौला के पास अवैध रूप से रेता ले जा रहे पिकप संख्या यूके-03-सीए-0530 को पकड़ा। पिकप को सीज कर दन्यां थाने लाया गया है। पिकप को वाहन मालिक सुभाष सिंह निवासी सिमलखेत स्वयं चला रहा था। वाहन में 1.5 घन मीटर अवैध रेता बरामद हुआ  है। एसडीएम ने बताया कि वाहन मालिक को उत्तराखंड खनिज परिवहन नियमावली 2015 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed