फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Covid Vaccination in Kumaun

अब अल्मोड़ा में नेपाली नागरिकों को भी लग सकेगा कोरोना का टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Kumaun
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मित्र राष्ट्र नेपाल के नागरिकों को भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर नेपाली नागरिकों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद डाटा तैयार कर नेपाली नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। हाल के दिनों में रिश्तों की कड़वाहट के बीच स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है।
जिले में काफी संख्या में नेपाली नागरिक मजदूरी और अन्य कार्य कर जीवनयापन कर रहे है। फिलहाल उन्हें कोरोना से बचाव के लिए टीका नहीं लग पाया है।
कोरोना काल में टीकाकरण के लिए अब तक आधार कार्ड के माध्यम से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। कोरोना को मात देने के लिए सभी का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए इसके लिए विभाग पूरी कवायद कर रहा है।
इसके लिए नेपाली नागरिकों के टीकाकरण की भी तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से सर्वे कर नेपाली नागरिकों की सूची तैयार की जाएगी। प्रचार-प्रसार कर नागरिकों के चिह्नीकरण में तेजी होगी। नेपाली नागरिकों को चिह्नित कर उन्हें परिचय पत्र मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी इंद्र सिंह अल्मिया ने बताया कि सूची मिलने के बाद शिविर लगाकर नेपाली श्रमिकों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी को टीका लगे इसके खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोरोना को हराने के लिए टीका बहुत जरूरी है। हम लोग यहां काम करते हैं, टीके लिए भारतीय नागरिकता यानी आधार कार्ड होना जरूरी है। जिससे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। हमें भी टीका लगवाने की पहल हो रही है तो इससे अच्छी बात क्या होगी। -लाल बहादुर, नेपाली नागरिक।
टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। लेकिन पहचान पत्र के बगैर टीका नहीं लगने की समस्या शुरू से ही आड़े आ रही है। अगर टीका लगेगा तो हमारे साथ साथ अन्य लोगों की भी सुरक्षा होगी। टीकाकरण करवाने के फैसले का स्वागत करते हैं। -खड़क सिंह, नेपाली नागरिक।
अल्मोड़ा में ठप रहा टीकाकरण
अल्मोड़ा। जिले में टीकाकरण का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पूरे जनपद में टीकाकरण ठप रहा। किसी भी केंद्र में टीकाकरण नहीं हो सका। अब सोमवार को भी मात्र चार केंद्रों में सिर्फ कोवॉक्सीन की डोज ही लग सकेगी। जल्द टीका नहीं मिला तो जिले में टीकाकरण पर पूरी तरह ब्रेक लगने की आशंका है।
कुछ दिनों से जिले में लगातार टीकाकरण का संकट गहराया हुआ है। सरकार की ओर से टीका नहीं मिलने के कारण अधिकतर केंद्रों को अस्थायी रूप से मजबूरन बंद करना पड़ रहा है। रविवार को जिलेभर में टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रों में सैनिटाइजेशन किया गया।
अब विभाग के पास लगभग मात्र एक हजार डोज कोवॉक्सीन की बची हुई है। पूरे जिले में टीकाकरण चला पाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान अब सोमवार को भी रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा, स्याल्दे और सल्ट सिर्फ चार केंद्रों में ही टीकाकरण होगा। इसमें भी कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। जल्द टीका नहीं मिलने पर अब मंगलवार से अधिक दिक्कतें होने की आशंका है।
बागेश्वर में 45 से अधिक आयु वाले सभी को लगी टीके की पहली डोज
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बागेश्वर जिले में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला टीकाकरण में पहले स्थान पर चल रहा है। जिले में 45 से ऊपर के आयु के सौ फीसदी से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो जिले में बाहर से आए लोगों को भी यहां टीके लगाए गए हैं, जिस कारण टीकाकरण लक्ष्य से अधिक हो चुका है। 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों में 500 और 45-59 वर्ष के बीच 4714 को अतिरिक्त टीके लगे हैं। बुजुर्गों में अब तक 101.59 और 45-59 वर्ष में 115.27 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग गई है। वहीं युवाओं में 68.27 प्रतिशत को टीके की एक खुराक लगाई जा चुकी है।
------------------------
बागेश्वर में टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग - लक्ष्य - पहली डोज - दूसरी डोज
(60 वर्ष से अधिक) - 31409 - 31909 (101.59%) - 18752 (58.6 %)
(45-59 वर्ष) - 30868 - 35582 (115.27%) - 14782 (41.54 %)
(18-44 वर्ष) - 109933 - 75046 (68.27%) - 2092 (2.79 %)
बिना पहचान पत्र के भी लगेगा टीका
बोगेश्वर। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि बिना पहचान पत्र वालों को भी टीके लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में जिन लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं है। उनका प्रधान के पहचान पत्र से टीकाकरण होगा। वहीं बाहर आए बिहारी, नेपाली मजदूर ठेकेदार के पहचान पत्र के आधार पर टीके लगवा सकते हैं। भिखारियों का भी किसी एनजीओ या समाजसेवी की पहचान पत्र के आधार पर टीकाकरण होगा।
जिले में बाहर से आए लोगों का भी यहां टीकाकरण किया जा रहा है। इस कारण लक्ष्य से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बागेश्वर में टीके की फिलहाल कोई कमी नहीं है। लगभग आठ हजार डोज उपलब्ध हैं। - डॉ. प्रमोद जंगपांगी, जिला टीकाकरण प्रभारी।
अल्मोड़ा में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा में रविवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों को आइसोलेट किया गया है। नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11879 पहुंच गई है, इनमें से 11716 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में मात्र 24 सक्रिय मामले हैं।

उधर बागेश्वर में रविवार को कोई नया मामला नहीं आया है। एक मरीज के स्वस्थ होने पर जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर आठ हो गई है। एक मरीज का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है, बाकी सात होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना से 56 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed