फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Covid Control in Almora

कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Covid Control in Almora
मौलेखाल में सड़क के लिए पूजा करते विधायक महेश जीना - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना के नए वेरिएंट को रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वह अभी से सावधान हो जाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य पहनें। सभी लोग अगर समय रहते जागरूक हो गए तो कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट से हम बच सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट करते हुए कहा कि जिले की सीमाओं पर चेकिंग के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और बाहर से आने वाले लोगों के आरटीपीसीआर जांच करें। यदि कोई कोरोना संक्रमित या संदिग्ध मिलता है तो उसे आईसोलेट किया जाये जिससे खतरा बढ़ने से रोका जा सके। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे ने सोमवार को जिले के सभी सीएमओ को आदेश दिए हैं कि कोरो नावायरस के नए वेरिएंट को रोकने के लिए सभी इंतजाम कर लें, हालांकि उत्तराखंड में अभी नए वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। इसी के चलते सीएमओ अल्मोड़ा ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बीमारी छिपाने वालों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई
अल्मोड़ा। सीएमओ ने बताया कि जिले भर में कोरोना टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। लोगों को भी कोरोना के नियमों का पालन करना होगा, जिसको तकलीफ हो वह इमानदारी के साथ अस्पताल जाकर जांच कराएं और जागरूकता का परिचय दें। इस बीमारी को छुपाने से यह और बढ़ती है। नियमों का पालन न करने और बीमारी को छिपाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed