{"_id":"6532d74d5e3b21409a08f8e7","slug":"court-news-court-given-justice-almora-news-c-232-1-alm1001-4199-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बैंक अधिकारी बताकर एक लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बैंक अधिकारी बताकर एक लाख से अधिक की ठगी
Sat, 21 Oct 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के जागेश्वर क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खुद को बैंक अधिकारी बताकर गूगल-पे और एक अन्य एप की मदद से ठग ने एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीते बुधवार नैनी जागेश्वर के ग्राम बजेला निवासी संजय सिंह खनी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। पीड़ित को झांसे में लेकर गूगल-पे खुलवाया और प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। जैसे ही एप डाउनलोड हुआ तो उसके खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने दन्यां थाने पहुंच तहरीर सौंपी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ठग तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद