{"_id":"656b7353108b833f8b0acead","slug":"court-has-given-justice-almora-news-c-232-1-alm1001-5524-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार
Sat, 02 Dec 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के एक गांव में विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से पूरे क्षेत्र में गुस्सा है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर सौंपी। उसका कहना है कि क्षेत्र में यूके लिप्टिस के पेड़ों का कटान चल रहा है। इसमें मजदूरों को लगाया गया है। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीते 30 नवंबर को गाय को चारा देने गोशाला गई थी। इस दौरान पेड़ कटान में लगे आरोपी मोहम्मद शोएब ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और अपनी मां को दी। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद