फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Counting in Almora

आठ बजे से पोस्टल, 8:30 से शुरू होगी ईवीएम मतपत्रों की गणना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Counting in Almora
अल्मोड़ा। विधानसभा निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। यहां राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टैक्नोलॉजी संस्थान, चिलकपीटा में मतगणना स्थल बनाया गया है। पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी जबकि ईवीएम के मतों की गणना सुबह 8:30 बजे से शुुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम को रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्याशियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं और भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। इस कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। प्रवेश पत्र के बिना कोई भी व्यक्ति मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अभ्यर्थियों/उनके अभिकर्ताओं के सुरक्षा कार्मिकों को मतगणना हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सबके वाहन मतगणना भवन के मुख्य द्वार से 100 मीटर की परिधि से बाहर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मीडिया कर्मियों को केवल डिजिटल कैमरे ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना स्थल पर धूम्रपान भी वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed