फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Could not buy remote area light

नहीं खरीदी जा सकी रिमोट एरिया लाइट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Could not buy remote area light
बागेश्वर। नई दिल्ली की श्रीराम इंडस्ट्रीज का आरोप है कि देहरादून की फर्जी पपत्र दाखिल कर पहले टेंडर हासिल किया और फिर डुप्लीकेट रिमोट एरिया लाइट (आरएएल) की खरीद का ऑर्डर किया। आरोप है कि जांच में जब आरोपित कंपनी के फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ तो सिर्फ रिमोट एरिया लाइट खरीद का ही ऑर्डर निरस्त किया गया। आरोपित कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की गई जबकि यह सिर्फ डुप्लीकेट सामान ऑर्डर करने का मामला नहीं है बल्कि गलत कागजात पेश कर सरकारी विभाग को गुमराह करने का मामला भी है।
विज्ञापन

श्रीराम इंडस्ट्रीज का आरोप है कि आरोपित कंपनी की जमानत राशि भी जब्त नहीं की गई और ना ही फर्जी दस्तावेज पेश किए जाने पर आरोपित कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किया गया।
विज्ञापन

यह है मामला
जिला बागेश्वर में जिले में आपदा प्रबंधन विभाग ने जुलाई 2018 में खोज एवं बचाव संबंधी उपकरण खरीदने के लिए ई-टेंडरिंग की थी। इसमें देहरादून की एक फर्म का टेंडर पास हुआ था लेकिन उक्त कंपनी के आरएएल की गुणवत्ता में खामी थी। इस कारण आरएएल को छोड़कर अन्य सामग्री खरीदी गई। श्री राम इंडस्ट्रीज का कहना है कि निविदा शर्तों के मुताबिक डीएम को अधिकार है कि गड़बड़ी मिलने पर वह जमानत राशि जब्त कर पूरे टेंडर को निरस्त कर सकता है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय समिति की बैठक दो बार हो चुकी है। इस समिति की संस्तुति पर ही देहरादून से आरएएल को छोड़कर अन्य सामान खरीदा गया। विज्ञापन छपवाने में आया दस हजार रुपये से अधिक का खर्च उक्त कंपनी से वसूला गया है। अभी उक्त कंपनी की एक लाख रुपये की जमानत राशि रोकी गई है। -शिखा सुयाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी
ऐसी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। -रंजना राजगुरु,डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed