फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cough, throat pain and respiratory patients increased in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में खांसी, गला दर्द और सांस के मरीज बढ़े

Thu, 20 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cough, throat pain and respiratory patients increased in Almora
जिला अस्पताल में इस तरह उमड़ी रही मरीजों की भीड़।।। संवाद
अल्मोड़ा। मौसम में बदलाव के चलते जिले में खांसी, गले के दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच इस तरह के मरीज आने से चिकित्सक भी चिंतित हैं। जिला अस्पताल में हर रोज 80 से अधिक मरीज इन बीमारी के पहुंच रहे हैं। पूर्व में ऐसे मरीजों की संख्या 30 से 40 के बीच रहती थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही और यहां ओपीडी 410 रही। इनमें से 80 से अधिक मरीज खांसी, गले के दर्द से जूझते हुए यहां पहुंचे। फिजीशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि इन दिनों खांसी, गले के दर्द, सांस की दिक्कत के मरीजों की संख्या में उछाल आया है। बताया कि एक माह पूर्व इन बीमारी के 30 से 40 मरीज ही अस्पताल पहुंचते थे जिनकी संख्या अब दोगुनी पहुंच रही है। खासकर बुजुर्ग सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बताया कि मौसम में बदलाव इसकी बड़ी वजह है। जंगलों में आग लगने से वातावरण धूल और धुएं के कारण दूषित हुआ है। ऐसे में सांस और गले से संबंधित बीमारी बढ़ गई हैं। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। इसमें मास्क का प्रयोग कारगर साबित होगा। लोगों को पौष्टिक आहार, उबले और शुद्ध पानी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed