फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona's knock: Isolation wards made in hospitals, 27 beds installed

कोरोना की दस्तक : अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड, 27 बेड लगाए

Sat, 08 Apr 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Corona's knock: Isolation wards made in hospitals, 27 beds installed
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। डेढ़ माह से शांत अल्मोड़ा जिले में फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है और फिर से अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला, बेस और रानीखेत उपजिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर यहां कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए 27 बेड लगाए हैं। हालांकि फिलहाल संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है लेकिन गंभीर मरीजों का इलाज अस्पतालों में होगा।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व सोमेश्वर में मिले नौ कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होते ही जिला कोरोना मुक्त हो गया था जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोगों में राहत थी। अब एक बार फिर से यहां कोरोना ने दस्तक दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। फिलहाल संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है लेकिन गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में भी बेड लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला, बेस अस्पताल और रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल और रानीखेत चिकित्सालय में गंभीर संक्रमितों के लिए 7-7 बेड तो बेस अस्पताल में 13 बेड लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभाग कोरोना से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 वेंटिलेटर हुए संचालित
अल्मोड़ा। कोरोना की आहट तेज होते ही अस्पतालों में वेंटिलेटर भी स्थापित होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिला अस्पताल और रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में 12-12 जबकि बेस अस्पताल में 50 वेंटिलेटर संचालित किए गए हैं। वहीं जिले में 3500 एलपीएम के 13 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट संचालित हैं।
कर्मचारियों की कमी से सैंपलिंग करना बना चुनौती
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के लिए कर्मचारियों की कमी से सैंपलिंग करना चुनौती बन गया है। कोरोना की पिछली लहर में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स से तैनात 124 स्वास्थ्य कर्मी सैंपलिंग, वैक्सीनेशन को अंजाम दे रहे थे लेकिन कोरोना की रफ्तार धीमी होते ही इनमें से 76 कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिले में फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। ऐसे में विभाग के पास सैंपलिंग करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मी नहीं हैं और यहां सैंपलिंग ठप है।
कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर उनमें बेड लगाए गए हैं। लोगों को जागरूकता दिखाते हुए विभाग का साथ देना होगा, घबराने की जरूरत नहीं है। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में कोरोना का खुला खाता, धौलादेवी में मिला संक्रमित

अल्मोड़ा। डेढ़ माह बाद जिले में पहला कोरोना संक्रमित मिला है। अब तक यहां कोरोना का आंकड़ा शून्य था। संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना के जिला नोडल डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि शनिवार को धौलादेवी में उपचार को पहुंचे एक किशोर की कोरोना जांच की गई जिसमें वह संक्रमित निकला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। पहला संक्रमित मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई है।

उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान में विभाग जुट गया है। दो दिन पूर्व ताड़ीखेत विकासखंड की दो महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लेकिन उनकी जांच नैनीताल जिले में होने से उनका रिकार्ड वहीं दर्ज है। हालांकि उन्हें उनके आवास पर होम आइसोलेट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed