फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona virus does not spread through air: Dr. Mathur

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, पीजी कालेज में जागरूकता शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona virus does not spread through air: Dr. Mathur
पीजी कालेज रानीखेत में कोरोना वायरस कार्यशाला का उद्घाटन करते अतिथि। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्वव्यापी कोरोना वायरस को लेकर अब जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन शुरू हो गया है। यहां डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेना अस्पताल के कैप्टन डॉ. वीपी माथुर ने करोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही इस तरह के वायरस से निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह एक ड्रापलेट वायरस है यह हवा से नहीं फैलता। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन

करोनो वायरस को लेकर पूरे विश्व में हड़कंप मचा हुआ है। अब यह वायरस धीरे-धीरे देश में भी पैर पसार रहा है। देश में कई स्थानों से करोना वायरस को लेकर तमाम तरह की सूचनाएं आ रही हैं। अल्मोड़ा जिला प्रशासन भी इस भयानक वायरस को लेकर सचेत हो गया है। इधर डिग्री कॉलेज रानीखेत में में वायरस को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। आर्मी अस्पताल के कैप्टन डॉ. वीपी माथुर ने बताया कि यह एक ड्रापलेट वायरस है। यह हवा में नहीं फैलता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के छींकने से यह बीमारी तेजी से फैल रही है। उन्होंने बताया कि सफाई के माध्यम से इससे बचाव किया जा सकता है। कहा कि इसका एंटी वैक्सीन भी तैयार नहीं हुआ है, जागरूकता से ही इसका बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से इस वायरस को लेकर अधिक तनाव में नहीं आने की भी हिदायत दी। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने डब्लूएचओ की एडवाइजरी को भी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। नागरिक अस्पताल के डॉ. कमल किशोर ने भी बचाव के तरीके भी बताए। जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इससे पहले प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन डॉ. प्रभात द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed