{"_id":"5eca25b58ebc3e90701b8d09","slug":"corona-sample-test-report-awaited25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से पिछले दो दिनों में भेजे गए 20 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार शाम तक मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि अल्मोड़ा से अब तक 299 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 272 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज तक कुल सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 20 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इधर बाहरी राज्यों से लगातार प्रवासियों का लौटना जारी है। पिछले दो दिन में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली से भी प्रवासी लौटे हैं। रेड जोन से लौटे लोगों को अब संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही इन लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में कई और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की आशंका बनी हुई है।
इधर रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ काफी कम रही, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में कोई दिक्कत नहीं आई। सोमवार को ईद होने के बावजूद बाजारों में रौनक फीकी रही।
विज्ञापन