{"_id":"5eef9cf28ebc3e42b82f35c1","slug":"corona-in-chokhutiya-almora-news-hld3870319187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया के फुलई का युवक कोरोना पॉजिटिव, 13 जून को आया था दिल्ली से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया के फुलई का युवक कोरोना पॉजिटिव, 13 जून को आया था दिल्ली से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। तहसील क्षेत्र में नगर पंचायत से लगे ग्राम पंचायत फुलई में एक और युवक के कोरोना पॉजिटिव आने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 13 जून को पत्नी और बेटे के साथ घर आया उक्त युवक तीन अन्य लोगों के साथ 20 जून की सुबह दिल्ली लौट गया है, जबकि उसकी रिपोर्ट 20 जून की रात आई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित रतन ने बताया कि नगर पंचायत से लगे ग्राम पंचायत फुलई निवासी युवक 13 जून को अपनी गर्भवती पत्नी और बेटे के साथ किराए की टैक्सी से गांव आया था। 13 जून को तीनों लोगों का टेस्ट लिया गया था। इसमें 20 जून देर रात को आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव है, जबकि उसके बेटे और पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। युवक की पत्नी के छह माह की गर्भवती होने से उन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन के बजाय 21 दिन के होम क्वारंटीन पर भेजा गया था लेकिन पत्नी और बेटे को घर छोड़कर युवक 20 जून की सुबह दिल्ली को लौट गया है। युवक के रिपोर्ट आने से पहले घर के लोगों के संपर्क में रहने की बात कही जा रही है। इसलिए पत्नी और बेटे का सैंपल दोबारा लेने के साथ माता-पिता और भाई का सैंपल लेने की बात कही गई है। किराए के जिस वाहन में पॉजिटिव युवक 13 जून को दिल्ली से आया था, उसके चालक और चालक की पत्नी द्वाराहाट के दूनागिरी में क्वारंटीन हैं। द्वाराहाट में स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दे दी गई है।
तलाशे जा रहे हैं कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क सूत्र
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमित युवक 20 जून की सुबह जिस टैक्सी से दिल्ली लौटा है, उस टैक्सी में क्षेत्र के दो गांवों के तीन अन्य लोग भी सवार थे। रिपोर्ट उजागर होने के बाद उक्त तीनों लोगों के संपर्क सूत्र भी खोजे जा रहे हैं। वहीं बसकनियां गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक ही परिवार के सात लोगों के अलावा उसी परिवार के जो आठ अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनमें सभी आठ लोग निगेटिव पाए गए हैं। इस रिपोर्ट से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।