फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

अल्मोड़ा में घटने के बाद फिर बढ़ गए कोरोना मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। जिले में इस बार कोरोना का कहर खूब रहा है। गांव में भी कोरोना मरीज लगातार मिल रहे हैं। बीते दिनों तक कोरोना के कम मिले मामलों के चलते जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शनिवार को फिर से कोरोना मरीजों का आंकड़ा 350 पार कर गया।
विज्ञापन

अप्रैल से लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों से जिला पूरी तरह से बेहाल हो गया। यहां से अस्पतालों में कोविड मरीजों का उपचार के लिए तांता लगने लगा। लॉकडाउन लगाने के शुरुआती दिनों में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कोई खास कमी आती दिखाई नहीं दे रही थी, लेकिन लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ने के साथ ही अब कोरोना के कहर पर कुछ लगाम लगी।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि कोरोना जांच में संक्रमित होने वालों की दर कम हो थी, लेकिन शनिवार को जिले में 376 कोरोना के मरीज मिल गए।
इससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में चिंता गहरा गई है। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद कोरोना मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड नियमों का पालन करने को कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनांक कुल संक्रमित
15 मई 376
14 मई 142
13 मई 265
12 मई 295
संक्रमण दर 48.53 प्रतिशत तक पहुंच गई थी
अल्मोड़ा। जिले में पिछले दिनों कोरोना से हालात भयावह थे। तब यहां कोरोना जांच में संक्रमित होने वालों की दर 48 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई थी। इससे स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया था।

11 मई को जिले में कोरोना की कुल जांचों में 48.53 प्रतिशत लोग पॉजिटिव आए थे। हालांकि अब हालात थोड़े बेहतर हैं और 14 मई को कोरोना की कुल जांचों में 20.77 प्रतिशत लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 13 मई को कोरोना जांचों पर संक्रमित होने की दर 19.81 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed