फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona confirmed in five family members

सील जरूरी बाजार में एक ही परिवार के पांच लोगों में फिर हुई कोरोना की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in five family members
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सील किए गए जरूरी बाजार क्षेत्र में पांच लोगों की रैपिड कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव पाए गए पांचों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोमवार की रात ही प्रशासन ने पांचों लोगों को उठाकर मजखाली स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन पांचों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन (सील एरिया) में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। घनी आबादी वाले जरूरी बाजार इलाके में एक फार्मासिस्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी लोगों के रैपिड टेस्ट हुए थे। नायब तहसीलदार दिलीप सिंह ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सोमवार को 21 लोगों के रैपिड टेस्ट हुए थे। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लोगों के स्वैब के नमूने लिए हैं। पांडेेकोटा और एरोली गांव में भी कई लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed