फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona cameti in Almora

कोरोना संघर्ष समिति अब ग्राम स्वावलंबन समिति के नाम से जानी जाएगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona cameti in Almora
अल्मोड़ा में बैठक करते धर्म निरपेक्ष युवा मंच के पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच की बैठक में तय हुआ कि मंच की ओर से गांवों में गठित कोरोना संघर्ष समिति का नाम अब ग्राम स्वावलंबन समिति होगा। वक्ताओं ने कहा कि समिति प्रवासी लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कई लोग अपने घरों को लौटे हैं। उन्होंने क्वारंटीन का समय भी पूरा कर लिया है। अब इन लोगों के सम्मुख सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। गांव और नगर के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मंच ने प्रत्येक गांव के साथ ही अल्मोड़ा नगर में स्वावलंबन समिति के गठन का निर्णय लिया है। पूर्व में जिन गांवों में कोरोना संघर्ष समिति गठित की गई थी, उसे अब ग्राम स्वावलंबन समिति के नाम से जाना जाएगा। समिति का उद्देश्य घर लौटे प्रवासी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए शासन-प्रशासन से मांग की जाएगी। इन विभागों में एक विशेषज्ञ अधिकारी हो जो कि स्वरोजगार के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करें। तकनीकी सहायता दे। उत्पादों के विपणन और ग्रेडिंग की जिम्मेदारी भी शासन-प्रशासन की हो। हवालबाग विकासखंड के ग्राम पिल्खा में मंच ने ग्राम स्वावलंबन समिति का गठन कर दिया है। बैठक में मंच के संयोजक विनय किरौला, ग्राम प्रधान ज्योली देव सिंह भोजक, ग्राम प्रधान तलाड़बाड़ी किशन सिंह बिष्ट, प्रधान बंगसर भुवन कांडपाल, सुंदर लटवाल, विनोद मुस्यूनी, पवन मुस्यूनी, मयंक पंत, मनीष भाकुनी, चंदन कुमार, पंकज कुमार, विनोद कुमार, गिरीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed