फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Controversy started as soon as the tender for multi-storey parking in Almora, will be investigated

Almora News: अल्मोड़ा में बहुमंजिला पार्किंग का टेंडर होते ही शुरू हुआ विवाद, होगी जांच

Sun, 02 Apr 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Controversy started as soon as the tender for multi-storey parking in Almora, will be investigated
अल्मोड़ा नगर में शहीद तिराहा के पास स्थित बहुमंजिला पार्किंग। संवाद 
अल्मोड़ा। नगर के शहीद तिराहा मार्ग पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के संचालन का टेंडर खुलते ही विवाद शुरु हो गया। एक पक्ष ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए डीएम ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व नगरपालिका ने बहुमंजिला कार पार्किंग के संचालन को निविदाएं मांगी थीं। निविदा खुलने के बाद ही एक पक्ष ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि टेंडर प्रपत्रों पर गड़बड़ी हुई है। मंगल सिंह बिष्ट, प्रकाश लोहनी, अमित उप्रेती, भुवन वर्मा ने डीएम को बताया कि जिस व्यक्ति के नाम निविदा हुई है, उसकी पत्नी वर्तमान में सभासद है।
विज्ञापन

ऐसे में कोई व्यक्ति नगरपालिका के किसी लाभ के पद पर होता है तो वह किसी प्रकार का अन्य लाभ नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा कि उसके आयकर, जीएसटी, प्रपत्रों की जांच की जाए। डीएम ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है। बहुमंजिला पार्किंग से नगरपालिका को बीते वित्तीय वर्ष में 33 लाख 51 हजार की आय हुई थी। इस वित्तीय वर्ष में 41 लाख 61 हजार रुपए में पार्किंग की निविदा खोली गई, जिससे पालिका को 8 लाख 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग को संचालन के लिए हस्तांतरित करने के लिए जिलास्तरीय समिति गठित की गई थी। वही पूरा कार्य देखती है। पारदर्शिता से सभी नियमों को ध्यान में रखकर निविदाएं खोली गईं। फिर भी कोई तथ्य सामने आएंगे तो उस पर जांच की जाएगी। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका, अल्मोड़ा।
विवादों में घिरा मजखाली में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग स्थल

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग विवादों में घिर गई है। पार्किंग की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई, साथ ही पानी का अवैध संयोजन भी लिया गया था, प्रशासन ने उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि पार्किंग का निर्माण जिन स्थानों पर गुणवत्ताविहीन है उसे दुबारा से बनाया जाए।

मजखाली में वाहन पार्किंग नहीं होने के कारण आए दिन जाम की समस्या रहती है। वाहनों का निरंतर दबाव बढ़ने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। जिस कारण कई बार वाहनों से तेल चोरी तक हो जाता है। इधर कुछ माह पूर्व मजखाली के लिए 40 लाख रुपये की लागत से पार्किंग स्थल स्वीकृत हुआ। पेयजल निर्माण निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन निर्माण शुरू होते ही पार्किंग विवादों में घिर गई।

पार्किंग स्थल में धांधली और अनियमितताओं के आरोपों के बीच तल्ली रियूनी की प्रधान सीमा अधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा, कहा कि पार्किंग की गुणवत्ता ठीक नहीं है। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। ठेकेदार ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनी पेयजल योजना से अवैध संयोजन भी लिया है। इधर, शिकायत के बाद प्रशासन मामले की जांच कर गुणवत्ता में कई खामियां पाई। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने बताया कि पार्किंग में जिस जगह गुणवत्ता में कमी पाई गई है, वहां फिर से निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed