फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contractors protested demanding compensation of Rs 50 lakh

Almora News: ठेकेदारों ने 50 लाख मुआवजा देने की मांग पर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jan 2024 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Contractors protested demanding compensation of Rs 50 lakh
अल्मोड़ा के चौघानपाटा गांधी पार्क में प्रदर्शन करते ठेकेदार। संवाद
अल्मोड़ा। माल रोड पर जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने से ठेकेदार की मौत के मामले में संगठन मुखर हो गया है। पर्वतीय ठेकेदार संघ ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मुआवजा न देने पर जल निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


माल रोड पर जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के दौरान बीते 18 जनवरी को पूर्व प्रधान और ठेकेदार हरीश बिष्ट को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पर्वतीय ठेकेदार संघ से जुड़े लोगों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर चौघानपाटा के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। पत्नी के लिए छोटे बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल है। संघ ने मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की थी लेकिन कार्यदायी संस्था अब तक चुप है। इस संबंध में उन्होंने जल निगम के ईई को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, पूरन पालीवाल, सुरेंद्र सिंह बेलवाल, जगदीश भट्ट, अकरम खान, राहुल सिंह बिष्ट, शंकर सिंह गैड़ा, देवेंद्र धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed