फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Construction of the road began to picket

धरना देने पर शुरू किया सड़क का निर्माण

Sat, 11 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Sat, 11 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

मेल्टा-मल्ली मिरई मोटर मार्ग का निर्माण पुन: शुरू कार्य शुरू करने तथा भंडर गांव में पांच साल पूर्व स्वीकृत इंदिरा आवास का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर बगवालीपोखर में बीडीसी मेंबर भूपाल सिंह भंडारी का बेमियादी धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि आंदोलनकारियों के दबाव के बाद पीएमजीएसवाई ने जेसीबी मशीन से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


काम पूरा करने के लिए चार माह का समय मांगा है। धरने पर बैठे भूपाल भंडारी ने कहा जब तक इंदिरा आवास की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। आंदोलन को समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


मालूम हो कि मेल्टा-मल्ली मिरई नौ किमी मोटर मार्ग को एक दशक पूर्व स्वीकृति मिली। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में मार्ग के लिए छह लाख रुपये मुहैया कराए थे, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। जन आंदोलन के बाद 2012 में दोषाद गधेरे में पुलिया बनाई गई, इसके बाद से काम ठप है, जिससे पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर धरने को देखते हुए पीएमजीएसवाई ने जेसीबी के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया है और कार्य पूरा करने के लिए चार माह की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी मेंबर ने कहा कि इंदिरा आवास निर्माण की मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। यदि पीएमजीएसवाई ने काम अधूरा छोड़ा तो जन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। धरने पर बलवीर भंडारी, गणेश भंडारी, पुष्पा, लीला भंडारी और कुंदन भंडारी समर्थन को पहुंचे। भाजपा जिला महामंत्री अनिल शाही, मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष  पूरन कुवार्बी और उक्रांद का भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed