{"_id":"620fc5c9ba64330d425dd934","slug":"construction-of-nagar-palika-office-ranikhet-news-hld4540880123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला पालिका के स्थायी कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलियानौला पालिका के स्थायी कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
हैड़ाखान के सामने इस तरह से हो रहा पालिका कार्यालय का निर्माण। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका को तीन साल बाद अब अपना कार्यालय मिलने जा रहा है। यहां हैड़ाखान मंदिर के सामने वाली भूमि पर 2.27 करोड़ रुपये की लागत से कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्यालय के अस्तित्व में आने की उम्मीद है। बता दें कि कार्यालय अभी तक प्राथमिक शिक्षक भवन के कमरे में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।
चिलियानौला नगर पालिका की घोषणा 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी। इसके पीछे मंशा यह थी कि रानीखेत कैंट की नोटिफाइड सिविल एरिया को पालिका में शामिल कर इसे बड़ी नगर पालिका बनाया जाय, लेकिन रानीखेत का मामला अभी तक रक्षा मंत्रालय में लंबित है। 2018 में चिलियानौला नगर पालिका अस्तित्व में आ गई।
कार्यालय के लिए भवन नहीं था, पहले कुछ समय यह भवन रानीखेत तहसील के एक कक्ष से संचालित हुआ। उसके बाद इसे चिलियानौला में ही प्राथमिक शिक्षक संघ के भवन में शिफ्ट किया गया। पालिका ने शासन को कार्यालय के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसके तहत 2.27 करोड़ रुपया निर्माणदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को हस्तांरित हुए, निविदाएं लगने के बाद अब कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
-स्थायी कार्यालय के लिए पेयजल निर्माण निगम निर्माणदायी संस्था को शासन से धनराशि स्वीकृत हुई। उन्हीं ने निविदाएं लगाई। पालिका की देखरेख में कार्य चल रहा है। अब कटिंग काफी हो चुकी है। अब पालिका को अपना कार्यालय मिल जाएगा।-जगदीश चंद्र, ईओ, नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत।