फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Construction of idols of Maa Nanda Sunanda started in Bageshwar

बागेश्वरमें मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of idols of Maa Nanda Sunanda started in Bageshwar
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर परिसर में सजी भगवान गणेश की मूर्ति। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। रामलीला मंच नुमाइशखेत में बुधवार को भिटालगांव में लाए गए कदली वृक्षों से मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहां भजन कीर्तन भी हुए। वहीं दोफाड़ गांव के नंदादेवी मंदिर में बुधवार से मेला शुरू हो गया। इसका शुभारंभ कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कालाकोटी ने बताया कि महिलाओं ने दिन में कलश यात्रा निकाली। रात में भजन, कीर्तन हुए। वहां जगदीश कालाकोटी, उमेश कालाकोटी, सुंदर रौतेला, हिमांशु गोस्वामी, महेश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन

कपकोट के पोथिंग में स्योंपाती पूजा संपन्न
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के पोथिंग के मां नंदा भगवती मंदिर में स्योंपाती पूजा हुई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को डिकर सिवाने की पवित्र और भावपूर्ण रस्म अदा की गई। माता के मंदिर में बनी हजारों पूड़ियां बांटी गईं।
विज्ञापन

भक्तों ने मंदिर प्रांगण में लिया झोड़े-चांचरी का आनंद
कपकोट/बागेश्वर। माता के मंदिर प्रांगण में पारंपरिक लोकनृत्यगीत झोड़ा-चांचरी गाए गए। प्रसिद्ध चांचरी गायक गोपाल सिंह गढ़िया, दलीप सिंह बिष्ट आदि ने नई पीढ़ी को चाचरी की पारंपरिक विधा से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश पूजा के पंडालों में हो रहे भजन, कीर्तन
बागेश्वर। जिले में गणेश महोत्सव की धूम मची है। बागनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार को भजन कीर्तन भी हुए। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इधर बिलौना क्षेत्र में आयोजित गणेश महोत्सव में भी भजन कीर्तन हो रहे हैं। कांडा तहसील के कमस्यार घाटी में गणेश महोत्सव जारी है। महोत्सव में हारमोनियम की धुन और तबके की थाप पर भजन कीर्तन हुए। जिले में कई स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव से वातावरण भक्तिमय बना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed