फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Constitution maker Baba Saheb Ambedkar remembered on Jayanti

जयंती पर संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Constitution maker Baba Saheb Ambedkar remembered on Jayanti
अल्मोड़ा के चौघानापाटा में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाजपाई और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को 130वीं जयंती पर याद किया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि देश में समतामूलक समाज की स्थापना में डॉ. अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने शोषित, वंचित वर्ग को अधिकारों के लिए जागृत किया और समाज में नई सामाजिक चेतना पैदा की।
विज्ञापन

सुबह चौघानपाटा में कै. सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, रोबिन भंडारी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपाइयों ने भी चौघानपाटा में डॉ. अंबेडकर और मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री मनोज जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, तुषार कांत साह, देवेंद्र सत्यपाल, आनंद कनवाल, कृष्ण बहादुर, रमेश मेर आदि थे।
विज्ञापन

राजपुर मोहल्ले में सभासद सचिन आर्या की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। संचालन किशन लाल ने किया। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, विनीत कुमार, हेम सती, चंद्रशेखर, रमेश लाल, पीयूष कुमार, नरेंद्र कुमार, शंकर लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेश्वर के रौल्याणागंठ में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी थे। अध्यक्षता प्रधान पूजा आर्या और संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद ने किया। कृष्ण सिंह बिष्ट, बालम भाकुनी, सुरेश बोरा, किशोर नयाल, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, हरीश भाकुनी आदि मौजूद रहे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास फलसीमा में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित कुमार, मुख्य अतिथि कुंदन लाल, हरीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, ललित कुमार, कमलेश कुमार आदि ने भाग लिया। संचालन पंकज कुमार ने किया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एके सिकंदर पवार ने कहा कि दलित समाज को एकसूत्र में बांधकर सामाजिक, आर्थिक और शोषित बुराइयों के खिलाफ लड़ना होगा।

संविधान में सभी को समान अधिकार दिया गया: कुंजवाल
दन्यां (अल्मोड़ा)। भीमराव आंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर भनोली से पंचायत घर पाली तक रैली निकाली गई। पंचायत घर पाली में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य लोगों ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक कुंजवाल ने कहा कि संविधान में सभी वर्ग, जाति और धर्म को समान अधिकार दिया गया है, लेकिन देश में इस प्रकार की स्थिति आ चुकी है कि सरकार जो चाह रही वही कर रही है। वहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, आंबेडकर महासभा अध्यक्ष रमेश चंद्रा, आनंद प्रसाद, दीवान सिंह भैसोड़ा, महिपाल प्रसाद, पूरन सिंह बिष्ट, दीवान सतवाल, महेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed