{"_id":"5fbf91a58ebc3e9bc919ae9c","slug":"constitution-day-ranikhet-news-hld405209326","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर विद्यालयों में बच्चों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर विद्यालयों में बच्चों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संविधान दिवस की वर्षगांठ रानीखेत और द्वाराहाट के विद्यालयों में भी मनाई गई। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन किया गया। जीजीआईसी रानीखेत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही छात्राओं ने मॉक पार्लियामेंट का भी आयोजन किया और संविधान की शपथ दिलाई गई।
छात्रा लता चौधरी, यशिका अधिकारी, दीक्षा अधिकारी, अंजलि राज, भावना रावत आदि ने ऑनलाइन, ऑफलाइन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित विचार, मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या विशौला देवी ने संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जीजीआईसी द्वाराहाट में कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के साथ संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका दीपा घुघत्याल द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। हेमा मेर द्वारा छात्राओं को संविधान की विस्तृत जानकारी दी। नीमा भंडारी ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला । वहीं छात्राओं द्वारा कविता, भाषण आदि प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या तनुजा जोशी द्वारा संविधान निर्माण प्रक्रिया तथा उसमें अतिरिक्त कानूनी नियमों को समझाते हुए कहा कि, हमें अपने संविधान पर गर्व है। जीआईसी बटुलिया में भी छात्र-छात्राओं को संविधान की संरक्षण की शपथ दिलाई गई।