फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Considering allowing one thousand devotees at Jageshwar every day

जागेश्वर में हर रोज एक हजार श्रध्दालुओं को अनुमति देने पर विचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Considering allowing one thousand devotees at Jageshwar every day
अल्मोड़ा। कोरोना के कारण इस बार जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। फिलहाल हर रोज सिर्फ 100 श्रद्धालुओं को ही दर्शनों की अनुमति दी जा रही है लेकिन आने वाले दिनों में एक हजार श्रद्धालुओं को अनुमति देने पर विचार चल रहा है लेकिन जिले से बाहर के श्रद्धालुओं को अनुमति मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। वहां दुकानें आदि भी नहीं लगी हैं और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल बीते तीन दिनों से हर रोज अधिकतम 100 लोगों को ही दर्शनों की अनुमति दी जा रही है। दर्शन करने के लिए भी सिर्फ अल्मोड़ा जिले के श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी गई है। इधर बीते एक दो दिनों में एक दिन में 100 से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति जिले के श्रद्धालुओं के लिए संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजकर हर रोज एक से डेढ़ हजार श्रद्धालुओं को अनुमति देने का आग्रह किया गया है। इस पर आगामी दो-तीन दिनों में फैसला हो जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक मंदिर में पूजा पाठ और कर्मकांड आदि नहीं किए जा रहे हैं। सभी तरह की पूजा ऑनलाइन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed