फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt the effigy of the central government, raised slogans

कांग्रेसजनों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the central government, raised slogans
चौघानपाटा अल्मोड़ा में केंद्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई को बढ़ावा दे रही है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। एक सितंबर को ही रसोई गैस के मूल्य में सरकार ने पच्चीस रुपये बढ़ा दिए हैं। गैस सब्सिडी के नाम पर जनता के खाते में मात्र बीस से तीस रुपये डाले जा रहे हैं और सरकार जनता को छलने का काम कर रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से जनता पहले से ही परेशान है। लॉकडाउन में काफी संख्या में लोगों की नौकरियां छिन गई हैं और व्यवसाय चौपट हो गए हैं। ऐसे में बढ़ती महंगाई जनता पर दोहरी मार है। मांग उठाई कि सरकार को महंगाई कम कर जनता को राहत दे। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, हर्ष कनवाल, रमेश नेगी, दीपांशु पांडे, तारा चंद्र जोशी, अरविंद रौतेला, गोपा नयाल, फाकिर खान, अशोक ग्वासीकोटी, सुमित कुमार, महेश आर्या, अख्तर हुसैन, प्रमोद पवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed