फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of central and state government

संशोधित ............कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of central and state government
सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सीएए के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सोमेश्वर चौराहे में प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने तहसील परिसर पहुंचकर जल्द तहसील दिवस समाप्त करने पर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें जनता की सुध नहीं ले रही हैं। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार ने जनविरोधी सीएए लागू कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। बाद में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में एडीएम बीएल फिरमाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोमेश्वर अस्पताल का उच्चीकरण करने, स्वीकृत बेस अस्पताल का निर्माण करने, क्षतिग्रस्त गूलों का निर्माण करने, सर्वोदय इंटर कालेज में बारहवीं में विज्ञान विषय स्वीकृत करने, सोमेश्वर मैदान का विस्तार करने, पूर्व में स्वीकृत सात पुलों का जल्द निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील दिवस 12:30 बजे तक ही संचालित करने पर आपत्ति जताई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की कि तहसील दिवस का समय बढ़ाया जाना चाहिए था। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, युकां उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, बालम भाकुनी, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र बोरा, सुरेश बोरा, नवल जोशी, प्रकाश खाती, श्याम दोसाद, शंकर गिरि, गणेश बजेठा, हरीश कांडपाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed