फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigies of BJP governments in Almora and Someshwar

कांग्रेसियों ने अल्मोड़ा और सोमश्वर में फूंका भाजपा सरकारों का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of BJP governments in Almora and Someshwar
चौघानपाटा अल्मोड़ा में डबल इंजन की सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। (संवाद) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। बढ़ती महंगाई से गुस्साए कांग्रेसियों ने शनिवार को अल्मोड़ा और सोमेश्वर में केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकारों पर महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के चौघानपाटा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई ने आम जनता का बजट बिगाड़कर रख दिया है। रसोई गैस के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। खाद्यान्न से लेकर सब्जी, खाद्य तेल, दवाईयां के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सभासद सचिन आर्या, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वैभव पांडे, राजीव कर्नाटक आदि शामिल रहे। उधर सोमेश्वर चौराहे पर पर भी कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में डबल इंजन की सरकार का पुतला दहन किया। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने क्षेत्र के अवरुद्ध विकास के लिए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, सुरेश बोरा, भुवन दोसाद, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, श्याम सिंह, राजू भट्ट, हरीश भाकुनी, महेश पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन

रानीखेत में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला जलाया। कहा कि मोदी सरकार को आम जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। जरूरी वस्तुओं के दामों में निरंतर बढ़ने से आम जनता त्रस्त है, लेकिन मोदी सरकार नहीं सुन रही। कहा कि कांग्रेस इस मसले पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। गांधी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष महेश आर्य की अध्यक्षता में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में एनएसयूआई अध्यक्ष कमल कुमार, पूर्व बीडीसी मेंबर प्रकाश सिंह रावत, प्रमोद पाल, सोनू सिद्दीकी, वसीम कुरैशी, हिमांशु नैनवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed