{"_id":"5b56151b4f1c1b41748b68dc","slug":"congressmen-blow-the-effigy-of-bjp-government-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 2005 के बाद बने सभी मकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों से लेबर सेस वसूलने के विरोध में चौघानपाटा में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लेबर सेस वसूलने से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सूबे की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपी थी। प्रदेश सरकार कभी जिला विकास प्राधिकरण तो कभी लेबर सेस के नाम पर जनता पर आर्थिक बोझ डालने के साथ ही उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण और लेबर सेस के फैसले को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। पुतला जलाने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, आनंद सिंह बगड़वाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कनार्टक, दीपांशु पांडे, किशन लाल, नवाज खान, अख्तर हुसैन, केवल सती, मनोज वर्मा, मनोज पवार, संगम पांडे, राधा बिष्ट, मंजू कांडपाल, तारा तिवारी, हीरा तिवारी, अनूप तिवारी, दीपक कुमार, आनंदी वर्मा, कवींद्र पंत, एके अवस्थी, ललित मोहन पंत आदि शामिल हैं।