‘उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार का अंत होगा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे रघुनाथ सिंह चौहान का यहां विनायक सभागार में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री चौहान ने कहा कि जनभावनाओं और पार्टीजनों का सम्मान करते हुए केद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। श्री चौहान ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में कांग्रेस का शासन खत्म हो रहा है, उसी प्रकार उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार का अंत होगा। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत और ईमानदारी से पार्टी को सींचा है, इस बार उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पार्टी ने स्वच्छ, ईमानदार और जनता से जुड़े व्यक्ति को टिकट दिया है। जिससे भाजपा की जीत निश्चित है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, हरीश पंत, विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष भुवन भाष्कर राठौर, गोपाल चम्याल, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने और संचालन जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, नरेंद्र भंडारी, राधिका जोशी, किरन पंत, बीना नयाल, तुषार कांत साह, कृष्ण बहादुर, सुनील जोशी, ललित मेहता, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, योगी सुंदर नाथ, पुष्कर नेगी, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, राजा खान, गोविंद लाल, विशन बिष्ट, आनंद बोरा, रमेश कांडपाल, देवाशीष नेगी, संजय जोशी, एस कुमार, त्रिलोक लटवाल आदि मौजूद थे। इसके पश्चात श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार भ्रमण कर व्यापारियों और लोगों से संपर्क किया।