फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress Wins Dwarahat Seat

द्वाराहाट में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress Wins Dwarahat Seat
मदन बिष्ट - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विधानसभा सीट पर पांच साल बाद फिर से कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इस सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस के मदन बिष्ट ने सिर्फ 182 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

यहां कांग्रेस, भाजपा के अलावा क्षेत्रीय दल उक्रांद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। बृहस्पतिवार को जैसे ही नतीजे निकलने शुरू हुए तो भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने रफ्तार पकड़ ली। हालांकि अंत तक कांटे का मुकाबला रहा और जीत कांग्रेस की झोली में चली गई। द्वाराहाट विधानसभा को क्षेत्रीय दल उक्रांद का गढ़ माना जाता रहा है। 2002 में यहां उक्रांद के थिंक टैंक विपिन त्रिपाठी ने जीत हासिल की। 2004 में उनकी मृत्यु के बाद उपचुनाव में उनके बेटे पुष्पेश त्रिपाठी जीते। 2007 में उक्रांद के पुष्पेश त्रिपाठी ने फिर से जीत दर्ज की। 2012 में कांग्रेस के मदन बिष्ट जीते। 2017 में यह सीट भाजपा के महेश नेगी ने जीत ली। 2022 में भाजपा ने विधायक महेश नेगी का टिकट काटकर युवा नेता अनिल शाही पर दांव खेल दिया। यहां उक्रांद के पुष्पेश भी मैदान में थे। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कई कांग्रेसी नेताओं के बूथों से भी अनिल शाही आगे नजर आए। द्वाराहाट के बाक्स खुले तो यहां से अचानक कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने रफ्तार पकड़ी और निरंतर आगे बढ़ते रहे। कांटे की टक्कर के बीच मदन बिष्ट 182 मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहे।
विज्ञापन

सिटिंग विधायक का टिकट काटने का भी नहीं मिला लाभ
रानीखेत। भाजपा को सिटिंग विधायक महेश नेगी का टिकट काटने का लाभ नहीं मिल सका। यहां युवा नेता अनिल शाही को टिकट दे दिया गया था। हालांकि शाही ने टक्कर दी लेकिन कांग्रेस को मात नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का भी मिला मदन को लाभ
रानीखेत। कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी मदन बिष्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का भी लाभ मिला। उनकी पत्नी पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं, इसके बाद बिष्ट ने पूरा फोकस द्वाराहाट विधानसभा के विकास में किया जिसका लाभ भी उन्हें चुनाव में मिला। मदन बिष्ट द्वाराहाट से 2012 में विधायक रहे। पांच साल विधायक रहते उन्होंने द्वाराहाट में कई विकास कार्य कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed