फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress will agitate if intakewell is not investigated

इंटेकवेल की जांच नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Congress will agitate if intakewell is not investigated
अल्मोड़ा। कोसी में बनाए गए इंटेकवेल निर्माण की एसआईटी जांच करने और अल्मोड़ा की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने एडीएम बीएस फिरमाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि यदि एक पखवाड़े के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कोसी नदी में बैराज के निकट इंटेकवेल का निर्माण होने के बाद भी अल्मोड़ा शहर की पेयजल किल्लत दूर नहीं हुई है। बारिश होने पर आए दिन पेयजल पंपिंग बाधित हो जाती है। आरोप लगाया कि इंटेकवेल के निर्माण में भारी अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व में भी कई बार इंटेकवेल के निर्माण की एसआईटी जांच कराने की मांग कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने भी काफी समय पहले इंटेकवेल की एसआईटी जांच कराने की घोषणा की थी, परंतु अब तक जांच प्रारंभ नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 15 दिन के भीतर एसआईटी जांच प्रारंभ नहीं हुई तो कांग्रेसजन इंटेकवेल के समीप धरना देगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में लंबे समय से अल्मोड़ा की सड़कों की खस्ताहालत पर भी चिंता जताई गई। कहा कि अल्मोड़ा-करबला-कोसी मार्ग, करबला-धारानौला मार्ग, माल रोड, एलआर साह मार्ग, धार की तूनी-शैल रोड, रानीधारा रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर भी ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए भी एक पखवाड़े का समय देते हुए आंदोलन की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, महिला नगर अध्यक्ष किरन साह, राजीव कर्नाटक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed