फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress takes out a rally in Lamgada to get justice for Ankita

Almora News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने लमगड़ा में निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress takes out a rally in Lamgada to get justice for Ankita
अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सभी दोषियों को सजा दिलाने और न्याय की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लमगड़ा बाजार में जुलूस निकाला। उन्होंने चौराहे पर भाजपा का पुतला फूंका और नारे लगाए।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक बेटी की हत्या नहीं बल्कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के बजाए भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। कुंजवाल ने कहा कि सभी दोषियों को सख्त सजा दी जाए। सरकार इस मामले में अपनी भूमिका को सार्वजनिक करे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी। सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, लमगड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह मेर, दीवान सिंह सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, रजनी फर्त्याल, दीप डांगी, गोपाल चौहान, हेम कुमार आर्या, पूरन पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आज निकालेगी रैली

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में सरकार की ओर से सीबीआई जांच नहीं कराए जाने पर विधायक मदन सिंह बिष्ट ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस चार जनवरी को नगर में रैली निकाल कर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही अंकिता भंडारी के मामले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता की बात कर सीबीआई जांच की मांग कर रही थी लेकिन सरकार लगातार अपने लोगों को बचाने का काम करती रही है। अब इस मामले में एक बार फिर भाजपा के बड़े नेताओं के नाम आने के बाद भी सरकार मुद्दे को भटकाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि रविवार को कांग्रेस पार्टी रानीखेत रोड घटगाड़ पुल से विशाल रैली निकालेगी। मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन और आमसभा की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक पार्टीजनों व लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed