{"_id":"5f4a3da88ebc3e3cfc6c4658","slug":"congress-protest-in-cmo-office-almora-news-hld3949818101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सीएमओ ऑफिस में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सीएमओ ऑफिस में धरना
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले दिनों उपचार के अभाव में गर्भवती महिला की मौत की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को दंडित करने और शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी के साथ धरना दिया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता शहर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और विभाग के असंवेदनशील रवैये के कारण परेशान है। उन्होंने मृतक आशा देवी के परिवारजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि गर्भवती आशा देवी को समय पर इलाज मिलता तो उसे जान नहीं गवानी पड़ती। वक्ताओं ने शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त नहीं किए जाने और मामले की जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। यहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, राजेंद्र बाराकोटी, तारा चंद्र जोशी, पारितोष जोशी, राजेंद्र बोरा, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, संजय दुर्गापाल, शरद साह, दीपा साह, दीप सिंह डांगी आदि मौजूद थे।