फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress president Rahul's meeting today in Almora

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की अल्मोड़ा में जनसभा आज

Fri, 05 Apr 2019 11:54 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 05 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul's meeting today in Almora
सिमकनी मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के लिए तैयार किया जा रहा मंच। - फोटो : amar ujala
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार छह अप्रैल को एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान में पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए तीन दिन पूर्व ही एसपीजी अल्मोड़ा पहुंच चुकी है। इधर युकां कार्यकर्ताओं ने राहुल की सभा को सफल बनाने के लिए आज शहर में दुपहिया वाहन रैली भी निकाली।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर से राहुल गांधी अपराह्न डेढ़ बजे कैंट स्थित सेना के मैदान में उतरेंगे और यहां से सभा स्थल सिमकनी मैदान पहुंचेंगे। तत्पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि सभा में करीब पंद्रह हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर, रानीखेत, सल्ट विधानसभा क्षेत्र से खासतौर पर कार्यकर्ता राहुल गांधी को सुनने पहुंचेंगे। इसके अलावा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आएंगे। सिमकनी मैदान में मंच का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए लोअर मालरोड में ही वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, संसदीय क्षेत्र के विधायक भी भाग लेंगे। सभा स्थल पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के अलावा पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला समेत अन्य पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed