{"_id":"6262f25239deb444a7332a91","slug":"congress-president-adressed-media-ranikhet-news-hld4603050141","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में मजबूत होगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में मजबूत होगी कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे करन माहरा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस कैडर को मजबूत करने का दायित्व आलाकमान ने उन्हें सौंपा है। छह महीने से एक साल के बीच राज्य में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई देगी। वह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेंगे।
अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कांग्रेस का राज्य में 36 फीसदी वोट लाना बड़ी बात है। अब निचले स्तर पर कांग्रेस को मजबूती देने का काम किया जाएगा। माहरा के अनुसार कांग्रेस पहले राष्ट्र फिर संगठन और व्यक्ति की थीम पर आगे बढ़ेगी। निचले स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन स्तर पर बदलाव हो।
कांग्रेस ने फिर छेड़ा नए जिलों के गठन का राग
रानीखेत (अल्मोड़ा)। करन माहरा ने नए जिलों के गठन के लिए प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कांग्रेस शासन में जिला बनाने के लिए प्रतिदिन सरकार को पत्र लिखते थे। अब कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने तंज कसा कि अब तो जिला बनाने में अड़चन नहीं आनी चाहिए। सरकार घोषित जिलों को अस्तित्व में नहीं लाती है तो कांग्रेस इसके लिए सड़कों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिदिन 10 करोड़ की बिजली खरीदने की बात कहकर अपना उपहास उड़ा रहे हैं। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। प्रदेश कर्ज में डूब रहा, लेकिन सरकार लाल बत्तियां बांटने की तैयारी में है।
आपदा से कराह रही हैं सड़कें
रानीखेत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपदा में कुमाऊं और गढ़वाल की लाइफ लाइन मुख्य सड़कें कराह रही हैं। पर्यटन सीजन में सैलानी कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा को जोड़ने वाले मोटर जगह जगह क्षतिग्रस्त हैं। सात महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।